JAWAN: धूम मचा रही जवान, गदर 2 और पठान से आगे निकली फिल्म

Jawan Box Office Collection: रिलीज के 23 दिन बाद भी शाहरुख खान की फिल्म जवान का जलवा कायम है| फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है| चौधरी शुक्रवार को फिल्म ने 5 करोड़ से अधिक की कमाई कर ली है| अभी भी बड़ी संख्या में दर्शक फिल्म को देखने के लिए सिनेमाघरों में पहुंच रहे हैं| फिल्म की कुल कमाई 587 करोड रुपए हो गई है| इसने सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म गदर 2 तथा शाहरुख खान की फिल्म पठान को पीछे छोड़ दिया है|

सबसे अधिक कमाई करने वाली पहली फिल्म बनी जवान

इस साल रिलीज हुई शाहरुख खान की फिल्म पठान ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर सबसे अधिक कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बनने का रिकॉर्ड अपने नाम किया था| पठान के कुछ समय बाद रिलीज हुई गदर2 ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया और उसने पठान को पीछे छोड़ते हुए सबसे अधिक कमाई करने वाली पहली हिंदी फिल्म बन गई| लेकिन, अब शाहरुख खान की फिल्म जवान फिल्म पठान और गदर 2 को पीछे छोड़ते हुए सबसे अधिक कमाई करने वाली पहली हिंदी फिल्म बन गई है| जबकि, गदर2 दूसरे तथा पठान तीसरे स्थान पर पहुंच गई है|

डबल रोल में शाहरुख खान

  • जवान फिल्म के निर्देशक एटली की यह पहली हिंदी फिल्म है|
  • इससे पहले वह साउथ इंडस्ट्री में पॉपुलर निर्देशक रह चुके हैं|
  • शाहरुख खान फिल्म में डबल रोल में है|
  • शाहरुख खान के अलावा फिल्म में नयनतारा, सानिया मल्होत्रा, सुनील ग्रोवर, संजीता भट्टाचार्य तथा लहर खान ने अहम भूमिका निभाई है|
  • दीपिका पादुकोण ने फिल्म में काम किया है|
  • फिल्म की कमाई लगातार जारी है,
  • जबकि फुकरे 3, द वैक्सीन वार और चंद्रमुखी 2 जैसी फ़िल्में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो चुकी है|
  • बावजूद इसके फिल्म का जादू सर चढ़कर बोल रहा है|
  • वहीं गदर2 भी बॉक्स ऑफिस पर अभी भी अच्छा प्रदर्शन कर रही है|