IPL: मिलर तथा मनोहर की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी, गुजरात ने मुंबई को हराया

IPL 2023 35th MATCH GT vs MI: आईपीएल 2023 का 35वां मैच गुजरात टाइटंस तथा मुंबई इंडियंस के बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियम अहमदाबाद में खेला गया| मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया| गुजरात टाइटंस की टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 207 रन बनाए| जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम 9 विकेट के नुकसान पर 152 रन ही बना सकी| गुजरात ने मुंबई को 55 रन से हराकर मैच अपने नाम किया| अभिनव मनोहर को मैन ऑफ द मैच चुना गया|

गुजरात टाइटंस की सात मैचों में यह 5वीं जीत थी| वह 10 अंक लेकर अंक तालिका में दूसरे नंबर पर है| मुंबई इंडियंस की टीम सात मैचों में तीन मैच जीतकर 6 अंकों के साथ अंक तालिका में सातवें स्थान पर है|

शुभमन गिल ने 56 रन की पारी खेली

पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने 34 गेंद में 56 रन की अर्धशतकीय पारी खेली| उन्होंने 7 चौके और एक छक्का लगाया| दूसरे सलामी बल्लेबाज रिद्धिमान साहा कुछ खास नहीं कर सके और 4 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर पवेलियन लौट गए, उन्हे अर्जुन तेंदुलकर ने अपना शिकार बनाया| कप्तान हार्दिक पांड्या 14 गेंदों में 13 रन ही बना सके| डेविड मिलर ने 22 गेंद में 46 रन की पारी खेली| जिसमें उन्होंने 2 चौके और 4 छक्के लगाए| अभिनव मनोहर ने 21 गेंद में 42 रन बनाए| जिसमें उन्होंने 3 चौके और 3 छक्के लगाए| राहुल तेवतिया ने 5 गेंदों में तीन छक्कों के साथ 20 रन बनाए, वह नाबाद लौटे|

मुंबई इंडियंस के गेंदबाज पीयूष चावला ने दो विकेट हासिल किए| अर्जुन तेंदुलकर, वेहरन डोर्फ, रिली मेरेडिथ तथा कुमार कार्तिकेय को एक-एक विकेट मिला|

गुजरात के गेंदबाजों का सामना नहीं कर सके मुंबई के बल्लेबाज

जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और इशान किशन सस्ते में आउट हो गए| कैमरून ग्रीन ने 26 गेंद में 33 रन बनाए, उन्होंने 3 छक्के लगाए| सूर्यकुमार यादव ने 12 गेंद में 23 रन की पारी खेली, जिसमें उन्होंने 3 चौके और एक छक्का लगाया| नेहल वढेरा ने 21 गेंद में 40 रन बनाए, इस दौरान उनके बल्ले से 3 चौके और 3 छक्के निकले| पीयूष चावला ने 1 चौके और 1 छक्के के साथ 12 गेंद में 18 रन की पारी खेली| अर्जुन तेंदुलकर ने 13 रन का योगदान दिया, उन्होंने एक गगन चुंबी छक्का भी लगाया|

गुजरात टाइटंस के गेंदबाज नूर अहमद ने 3 राशिद खान तथा मोहित शर्मा ने दो-दो विकेट हासिल किए, जबकि हार्दिक पांड्या को 1 विकेट लेने में सफलता मिली| अभिनव मनोहर को उनकी तेज पारी के लिए मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से सम्मानित किया गया|

रोमांचक मुकाबले में दिल्ली ने हैदराबाद को 7 रन से हराया, अक्षर पटेल बने हीरो