महात्मा गांधी जयंती पर सद्भावना दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन

AMROHA NEWS: विकास खंड गंगेश्वरी की ग्राम पंचायत चंदन कोटा में महात्मा गांधी जयंती पर सद्भावना दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें में गांव व आस पास के युवाओं ने दौड़ में प्रतिभाग किया। लड़कियों ने भी दौड़ में हिस्सा लिया। प्रतियोगिता देखने के लिए काफी संख्या में दर्शक पहुंचे। 1600 मीटर दौड़ में लवकुश निवासी गांव शीतला शराय ने प्रथम और आरपी लोधी बुलंदशहर ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में दीनदयाल बागड़पुर तथा कु ललिता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

प्रधान पुत्र गिरीश गोस्वामी ने बताया कि ग्राम पंचायत के माध्यम से गांधी जयंती पर इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। जिससे बच्चों का मनोबल बढ़े। अब्बल आए सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में एबीवीपी के प्रांत सहसंयोजक अमन गोयल, अंकित सागर, क्षेत्र पंचायत सदस्य अमित त्यागी, सीआरपीएफ से रिटायर्ड जोगिंदर फौजी, मोहित गिरी, सुमित गिरी आदि मौजूद रहे।

1600 मीटर दौड़ में लवकुश रहे अव्बल

  • विकास खंड गंगेश्वरी की ग्राम पंचायत चंदन कोटा में महात्मा गांधी जयंती पर सद्भावना दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
  • जिसमें में गांव व आस पास के युवाओं ने दौड़ में प्रतिभाग किया। लड़कियों ने भी दौड़ में हिस्सा लिया।
  • प्रतियोगिता देखने के लिए काफी संख्या में दर्शक पहुंचे।
  • 1600 मीटर दौड़ में लवकुश निवासी गांव शीतला शराय ने प्रथम और आरपी लोधी बुलंदशहर ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
  • जूनियर वर्ग में दीनदयाल बागड़पुर तथा कु ललिता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
  • प्रधान पुत्र गिरीश गोस्वामी ने बताया कि ग्राम पंचायत के माध्यम से गांधी जयंती पर इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है।
  • जिससे बच्चों का मनोबल बढ़े। अब्बल आए सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
  • इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में एबीवीपी के प्रांत सहसंयोजक अमन गोयल, अंकित सागर,
  • क्षेत्र पंचायत सदस्य अमित त्यागी, सीआरपीएफ से रिटायर्ड जोगिंदर फौजी, मोहित गिरी, सुमित गिरी आदि मौजूद रहे।