गेंदा की खेती कर लाखों कमा रहे किसान, बताया फायदे का सौदा

SMART KISAN: भारत में किसान अपने क्षेत्र के हिसाब से खेती करते आ रहे हैं। जिससे वह अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं। लेकिन कुछ किसान ऐसे भी हैं जो कुछ अलग हटकर खेती में हाथ आजमाते रहते हैं। जिसमें उन्हें परंपरागत खेती की तुलना में अधिक मुनाफा होता है। आज हम आपको ऐसी ही एक मुनाफे वाली खेती के बारे में बताने जा रहे हैं। इस खेती को अपनाकर आप भी अपनी आय में बृद्धि कर सकते हैं। गेंदा की खेती कैसे करें?

इस खेती के बारे में सबसे पहले बता दें कि यह एक ऐसे फूलों की खेती है जिसकी मांग बाजार में सबसे अधिक रहती है। सजवाट के आलावा प्रतिष्ठानों के उद्घाटन तथा अतिथियों के स्वागत के लिए इससे बनी मालाओं का इस्तेमाल सर्वाधिक किया जाता है। जी हां हम बात कर रहे हैं गेंदा की खेती की। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

SUGARCANE: इन राज्यों में गन्ने का रेट हुआ इतना, अब यूपी में भी बढ़ेगा?

ऐसे करें खेती की शुरुआत

  • गेंदे की रोपाई आमतौर पर जून-जुलाई में करते हैं, लेकिन जहां पानी की उपलब्धता है
  • वह किसान अगस्त माह तक इसकी रोपाई कर सकते हैं।
  • अक्टूबर से फरवरी तक फूलने का समय आ जाता है।
  • जिससे नवरात्र और दीपावली पर फूलों की आवक आ जाती है।
  • इसकी खेती सर्दी, गर्मी एवं वर्षा तीनों मौसम में आसानी से की जा सकती है।

रोपाई के 60 से 70 दिन बाद फूल आने शुरू हो जाते हैं जो 90 दिन यानी करीब तीन माह तक आते रहते हैं। गेंदा के फूलों की तुड़ाई सायं काल में ही करनी चाहिए।

जड़ में ज्यादा मिट्टी और अधिक सिंचाई से बचे

  • गेंदा के पौधे को अधिक पानी की आवश्यकता नहीं होती है
  • क्योकि ज्यादा सिंचाई से पौधे की जड़ गलने का खतरा बना रहता है।
  • इसकी जड़ में अधिक मिट्टी भी नहीं लगानी होती है, इससे भी पौधे को सांस लेने में दिक्कत हो सकती है और
  • पौधे के सूखने का खतरा बन सकता है।
  • सामान्य तौर पर गेंदे के पौधों को सप्ताह में एक या दो बार ही पानी देना चाहिए,
  • लेकिन गर्म और शुष्क मौसम के दौरान ज्यादा पानी देने की आवश्यकता रहती है।

इस पौधे को छाया में रखने से यह पौधा जल्दी खराब हो जाता है और इसमें ज्यादा फूल भी नहीं निकलते हैं। इस पौधे को हमेशा ऐसी जगह पर रखें, जहां कम से कम 5 से 6 घंटे तक धूप आती हो। इसलिए पौधे को हमेशा पूरी तरह से धूप में रखना चाहिए।

जल निकासी वाली दोमट मिट्टी में सबसे अच्छी

  • गेंदा की अधिकांश किस्में गर्मियों की शुरुआत से लेकर शरद ऋतु में हलकी ठंड तक खिलते हैं।
  • गेंदे के पौधे को अच्छी धुप की आवश्यकता होती है।
  • यह अच्छी जल निकासी वाली दोमट मिट्टी में सबसे अच्छा बढ़ता है।
  • इसकी खेती करने के लिए कार्बनिक पदार्थों को शामिल करें।
  • इसके आलावा मिट्टी को 6 इंच गहरी तक जुताई करके फूलों की क्यारियां तैयार करें।

आपको गेंदे के पौधे में वर्मी कम्पोस्ट या गोबर की खाद जरूर डालनी चाहिए। इसे आप 20 से 25 दिन में एक बार अवश्य दें। पौधे की ऊपरी मिट्टी को थोड़ा सा खोदकर उसके साथ ही खाद को मिलाना दें। इससे मिट्टी में अच्छे तरीके से खाद जाएगी और पौधों को न्यूट्रिएंट्स भी मिलेंगे।

बाजार में फूल का भाव किस्म पर निर्भर

  • यदि आप एक एकड़ भूमि में गेंदे की खेती करते हैं तो
  • आपको इससे एक सप्ताह में दो कुंतल से तीन कुंतल तक फूल मिल सकते हैं।
  • बाजार में गेंदे के फूल का भाव उसकी किस्म पर निर्भर करता है।
  • वैसे आमतौर पर फूल का भाव 100 रुपए प्रति किलो से लेकर 150 रुपए प्रति किलो तक रहता है।
  • गेंदे के फूल कई रंग के होते हैं।
  • जिसमे पीला, गहरा नारंगी, चमकीला सफेद, गहरा सुनहरा और गहरा लाल आदि प्रमुख रंग शामिल हैं।