सेना में त्यागी भूमिहार रेजीमेंट की स्थापना, रघुवीर सिंह को भारत रत्न की मांग

Meerut News: त्यागी भूमिहार संयुक्त महासभा के द्वारा राम सहाय इंटर कॉलेज मेरठ में त्यागी संसद का आयोजन किया गया। त्यागी संसद में करनल अमरदीप त्यागी ने सेना में त्यागी भूमिहार रेजीमेंट की स्थापना की बात कही। उन्होंने बताया कि पहले सेना में त्यागी भूमिहार रेजीमेंट हुआ करती थी। जिसे मंगल पांडे के विद्रोह के कारण अंग्रेजी सरकार द्वारा भंग कर दिया गया था।

त्यागी संसद को संबोधित करते हुए पूर्व डीएसपी सुनील त्यागी ने चौधरी रघुवीर नारायण सिंह त्यागी (असौडा रियासत) को भारत सरकार से भारत रत्न दिए जाने की मांग की। मुजफ्फरनगर बार काउंसिल के 10 बार अध्यक्ष रह चुके राजेश्वर त्यागी ने त्यागी समाज को आरक्षण दिए जाने की मांग उठाई।

उत्तर प्रदेश कैबिनेट में त्यागी समाज को प्रतिनिधि

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि करनल अमरदीप त्यागी ने कहा कि उत्तर प्रदेश कैबिनेट में त्यागी समाज को प्रतिनिधि दिया जाए। त्यागी भूमिहार संयुक्त महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील त्यागी किसोला ने राज्यसभा में त्यागी समाज को प्रतिनिधित्व की मांग सरकार से की। वरिष्ठ नेता चौधरी प्रदीप त्यागी रासना ने इन सभी मांगों को सामूहिक रूप से निम्न प्रकार रखा:-

  • त्यागी समाज को सरकारी नौकरी में आरक्षण दिया जाए
  • विभिन्न अयोगो और निकाय में उचित प्रतिनिधित्व दिया जाए
  • उत्तर प्रदेश कैबिनेट में त्यागी समाज को प्रतिनिधित्व दिया जाए
  • राज्यसभा में त्यागी समाज को प्रतिनिधित्व दिया जाए
  • चौधरी रघुवीर नारायण सिंह त्यागी को भारत रत्न दिया जाए।

Click Here:- EXPRESSWAY: देश का सबसे लंबा हाईवे और एक्सप्रेस वे, यूपी में ज्यादा

शिक्षा और खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर सम्मानित

इन मांगों को त्यागी भूमिहार संयुक्त महासभा द्वारा राज्य सरकार और केंद्र सरकार के पास भेजा जाएगा। यदि मांगों को पूरा नहीं किया जाता है तो आगामी लोकसभा में त्यागी समाज भाजपा का खुलकर विरोध करेगा। कार्यक्रम में शिक्षा और खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर अलाना त्यागी, अभिनव त्यागी, आकाश त्यागी, चेतन त्यागी, अधिराज त्यागी, तेजस त्यागी, मनु त्यागी व सुधांशु त्यागी को मुजफ्फरनगर के बार काउंसिल अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने सम्मानित किया। 80 वर्ष से अधिक आयु वाले वरिष्ठ सदस्यों को बिजनौर के वरिष्ठ नेता अवनीश त्यागी ने शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

समाज के ख्याति प्राप्त व्यक्तियों को किया सम्मानित

इसके अलावा सभा की अध्यक्ष्ता कर रहे न्यायाधीश शिव शर्मा ने समाज के विभिन्न क्षेत्रों में ख्याति प्राप्त व्यक्तियों को सम्मानित किया। जिममें डा. सविता त्यागी, डा. मनीषा त्यागी, राजेंद्र प्रसाद त्यागी, सूर्य देव त्यागी, प्रदीप त्यागी रासना, सुनील त्यागी पिलाना, विनोद त्यागी पिलाना, डा. वीपी त्यागी, राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित आसाराम त्यागी, वरिष्ठ किसान नेता चौधरी मांगेराम त्यागी स्याना, राजेश त्यागी खंदावली, संजीव त्यागी पुरा, राजन त्यागी( न्यायाधीश बाल न्यायालय), सुषमा त्यागी, राजकुमार त्यागी, इंजीनियर उदयवीर त्यागी को सम्मानित किया गया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील त्यागी ने सभी का आभार व्यक्त किया

  • त्यागी संसद में भाग लेने वाले सभी त्यागी संगठनों के अध्यक्षों को फूलमाला पहनाकर व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
  • त्यागी संसद के अध्यक्ष न्यायाधीश शिव शर्मा, कार्यक्रम अध्यक्ष करनल अमरदीप त्यागी व मुख्य अतिथि अमरीश त्यागी मौजूद रहे।
  • कार्यक्रम का संचालन राजेश त्यागी खंद्रावली और रतीश प्रकाश त्यागी ने संयुक्त रूप से किया।
  • कार्यक्रम के अंत में त्यागी भूमिहार संयुक्त महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील त्यागी किसौला ने
  • त्यागी संसद में भाग लेने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।