Desi Nuskhe: रसोई में मौजूद इन चीजों से दांतों को मजबूत और चमकदार बनाएं

Strong Teeth: यदि आप देसी नुस्खों में विश्वास करते है। तो दांतो के स्वास्थ के लिए घरेलू नुस्खें अपनाकर आप दांतों को मजबूत और चमकदार बना सकते हैं। दांत के कीड़े, सड़न, मसूड़े में दर्द व अन्य समस्याओं के लिए घर पर बने टूथपेस्ट का उपयोग कर इनसे छुटकारा पाया जा सकता है। खुद को फिट रखने के लिए हम बाजार में बिकने वाले तमाम उत्पादों को प्रयोग में लाते हैं, लेकिन फिर भी हमें रोगों से निजात नहीं मिल पाती। वहीं यदि हम अपनी आदतों में थोड़ा बदलाव कर लें और कुछ देसी नुस्खों को अपनाएं तो सेहत को संवारा जा सकता है।

दांतों की मजबूती के लिए ये करें

सेंधा नमक, हल्दी पाउडर व सरसों के तेल को मिलाकर मध्यम अंगुली से दांतों को साफ करें। हल्दी एंटीबायोटिक का काम करती है। लेकिन इसका प्रयोग सिर्फ 15 दिनों तक करें। 15 दिनों में ये हमारे मसूड़ों को मजबूत कर देती है। इससे अधिक समय तक प्रयोग में लाने से दांतों में पीलापन होने का खतरा रहता है।

घर पर ऐसे बनाएं टूथपेस्ट

घर पर बना पेस्ट भी इस्तेमाल कर सकते हैं इसके लिए 75 ग्राम सेंधा नमक, 25 ग्राम मुल्तानी मिट्टी, 5 ग्राम लौंग का तेल, 5 ग्राम फिटकरी, 5 ग्राम यूकेलिप्टस (नीलगिरि) का तेल, 5 ग्राम मिंट, 10 ग्राम हल्दी पाउडर व सरसों के तेल को मिलाकर प्रयोग कर सकते हैं। दांतों को दिन में दो बार साफ करें। मल विसर्जन के वक्त दांतों को भींचकर रखें। इससे दांत हमेशा मजबूत बने रहेंगे।

यह भी पढ़े, बरसात के मौसम में गन्ने की फसल में लगने वाले पोक्का बोइंग रोग की ऐसे करें रोकथाम

इस टूथपेस्‍ट में मौजूद चीजों के फायदे

सेंधा नमक में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं जो दांतों को बैक्टीरियल इन्‍फेक्‍शन से बचाते हैं और हेल्‍दी बनाए रखने में मदद करते हैं। सरसों के तेल में पर्याप्त मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुण होते हैं जो कि दांतों को हेल्‍दी रखने में मदद करते हैं।

लौंग के तेल में मौजूद यूजेनॉल में प्राकृतिक अनेस्थेटिक और एंटीसेप्टिक गुण होते हैं जो मुंह में सूजन को कम करने में लाभदायक होते हैं। दांतों में छिपे बैक्‍टीरिया से लड़ने में यह काफी असरदार उपाय होता है।

नीलगिरी का तेल आपकी दांतों की हेल्‍थ के लिए फायदेमंद होता है। इसकी एंटी-माइक्रोबियल गुण दांतों की सडऩ को दूर करने का काम करते हैं। यह तेल दांतों के इन्‍फेक्‍शन के लिए बहुत लाभदायक होता है। इसी वजह से इस तेल का इस्‍तेमाल टूथपेस्ट में किया जाता है।

फिटकरी में मौजूद तत्व दांतों की हेल्‍थ के लिए फायदेमंद होते हैं। फिटकरी का नियमित इस्तेमाल दांतों की कैविटी को कम करने में मदद करता है।

हल्दी में मौजूद एंटी-बैक्‍टीरियल गुणों के साथ एंटी-इंफ्लेमेंटरी गुण मसूड़ों को हेल्‍दी रखने में मदद करते हैं। साथ ही बैक्‍टीरियल संक्रमण के कारण दांतों के गिरने की समस्‍या को भी रोकता है। दांतों को चमकाने के लिए भी हल्‍दी का इस्‍तेमाल किया जा सकता है। हल्दी पाउडर से दांत मजबूत होते हैं और पीलापन दूर हो जाता है।

इसके अलावा मिंट में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं जो दांतों की हेल्‍थ के लिए बहुत अच्‍छे होते हैं।

यह जानकारी हमारे अपने अनुभव के आधार पर दी गई है। आप इसके प्रयोग से पहले अपने चिकित्सक से परामर्श अवश्य कर लें।

बरसात के मौसम में गन्ने की फसल में लगने वाले पोक्का बोइंग रोग की ऐसे करें रोकथाम