हरियाणा पहुंची कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा, बीजेपी पर हमलावर हुए राहुल

WRITTEN BY: SOURAV TYAGI 

कुरुक्षेत्र हरियाणा:- हम सभी इस बात को भलीभांति जानते हैं कि राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा को सफल बनाने के लिए भरपूर प्रयास कर रहे हैं और वह आखिर करें भी क्यों ना आखिर इसी से उनकी पार्टी इंडियन नेशनल कांग्रेस के सभी पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता आश लगा कर बैठे हैं। पार्टी के सभी लोग जानते हैं कि यदि 2024 के आम चुनावों में इंडियन नेशनल कांग्रेस को जीतना है तो उससे पहले इस भारत जोड़ो यात्रा को हर हाल में सफल बनाना ही होगा।

आरएसएस के लोग नहीं लगाते हर हर महादेव के नारे

खैर हम बात करते हैं कि आखिर इस बार राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा में बीजेपी पर क्या कटाक्ष किए हैं। तो इस बार का भारत जोड़ो यात्रा का ठहराव हरियाणा का कुरुक्षेत्र था। जहां कांग्रेस के राहुल गांधी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। प्रेस को संबोधित करते हुए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ यानी आरएसएस ( RSS) के लोग कभी भी हर-हर महादेव के जयकारे नहीं लगाते हैं, क्योंकि आरएसएस के लोग तपस्वियों से डरते हैं और भगवान शिव तो सबसे बड़े तपस्वी हैं। इसलिए आरएसएस वाले कभी भी हर-हर महादेव के जयकारे नहीं लगाएंगे।

उन्होंने इसके साथ यह भी कहा है कि यह लोग भारत की तपस्या पर लगातार हमला कर रहे हैं और इन्होंने जय सियाराम के जयकारे में से देवी सीता का नाम भी हटा दिया है और केवल जय श्रीराम बोलते हैं। यह लोग भारत की संस्कृति के खिलाफ कार्य कर रहे हैं।

राहुल गांधी के बयान के बाद लोगों ने दी प्रतिक्रिया

अब जैसे ही राहुल गांधी का यह बयान मीडिया में आया तभी कुछ लोगों ने राहुल गांधी के इस बयान पर पलटवार करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऐसे वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करने शुरू कर दिए, जिसमें वे हर हर महादेव का जयकारा लगा रहे हैं और तो और कुछ लोगों का यहां तक कहना है कि अभी थोड़ा दिन और राहुल गांधी को सत्ता से बाहर रखिए। वह स्वयं मथुरा में श्री कृष्ण मंदिर की दोबारा से स्थापना करवाने में सबसे आगे होंगे।