ऑस्ट्रेलिया की वर्ल्ड कप में सबसे बड़ी हार, दक्षिण अफ्रीका ने 134 रन से हराया

World Cup 2023 AUS vs SA: वर्ल्ड कप 2023 का दसवां मैच ऑस्ट्रेलिया तथा दक्षिण अफ्रीका के बीच भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम लखनऊ में खेला गया| ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया| पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका की टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 311 रन बनाए| जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम 40.5 ओवर में 177 रन बनाकर ढेर हो गई| ऑस्ट्रेलिया को दक्षिण अफ्रीका के हाथों वर्ल्ड कप में 134 रन की सबसे बड़ी हार का सामना करना पड़ा| दक्षिण अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक को उनकी शतकीय पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया|

दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को 134 रन से करारी शिकस्त दी| विश्व कप के इतिहास में ऑस्ट्रेलिया की यह सबसे बड़ी हार है| इससे पहले 1983 के वर्ल्ड कप में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 118 रन से हराया था| इस जीत के साथ ही दक्षिण अफ्रीका की टीम अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई है|

क्विंटन डी कॉक ने शतकीय पारी खेली

पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद दक्षिण अफ्रीका की टीम के सलामी बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक तथा तेंबा बावुमा ने पहले विकेट के लिए 108 रन की साझेदारी कर टीम को शानदार शुरुआत दिलाई| क्विंटन डी कॉक ने 8 चौके और 5 छक्कों के साथ 109 रन की शतकीय पारी खेली| बावुमा ने 35 रन बनाए| एडन मार्करम ने 44 गेंद में 56 रन बनाकर हेनरिच क्लासेन के साथ 66 रन की साझेदारी की| मार्करम ने अपनी पारी में 7 चौके और एक छक्का लगाया| हेनरिच क्लासेन ने 29 तथा मार्को जेनसन ने 26 रन का योगदान दिया|

ऑस्ट्रेलिया के लिए ग्लेन मैक्सवेल तथा मिचेल स्टार्क ने दो-दो विकेट हासिल किए| जबकि, जोश हेजलबुड, पेट कमिंस तथा एडम जंपा को एक-एक विकेट मिला|

मारनस लाबुसेन ने सर्वाधिक 46 रन बनाए

312 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत बेहद खराब रही| सलामी बल्लेबाज मिचेल मार्श और डेविड वार्नर दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाजों के सामने संघर्ष करते नजर आए| मिशेल मार्च 7 तथा डेविड वार्नर 13 रन बनाकर पेवेलियन लौट गए| स्टीव स्मिथ तथा मारनस लाबुशेन के बीच साझेदारी धीरे-धीरे बढ़ रही थी| लेकिन, स्टीव स्मिथ 19 रन बनाकर एलबीडब्लू आउट हो गए| मारनस लाबुसेन ने सर्वाधिक 46 रन बनाए| जोश इंग्लिश को कैगिसो रबाडा ने क्लीन गोल्ड कर दिया| जबकि, ग्लेन मैक्सवेल तीन रन ही बना सके| मिशेल स्टार्क ने 27 रन का योगदान दिया| कप्तान पैट कमिंस ने कुछ बड़े शॉट खेले और 22 रन बनाए| तबरेज शम्सी ने 41वें ओवर में दो विकेट लेकर ऑस्ट्रेलियाई पारी का अंत किया|

दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कैगिसो रबाडा ने तीन विकेट झटके| जबकि, मारको जेनसन, केशब महाराज तथा तबरेज शम्सी को दो-दो विकेट मिले| लूंगी नगिदि ने भी एक विकेट लिया|