घर की छत पर चढ़ बैठी गाय, नीचे उतारने में ग्रामीणों के पसीने छूटे

Zara Hat Ke: बेसहारा घूम रही एक गाय सीढ़ियों के सहारे किसान के घर की छत पर चढ़ गई। जिसे ग्रामीणों ने कड़ी मशक़्क़त के बाद नीचे उतारा। जिसके बाद गाय जंगल में चली गई।

जनपद अमरोहा के गांव खरपड़ी में बेसहारा घूम रही एक गाय किसान मुकेश के घर में घुस गई। मकान कुछ ज़्यादा ही नीचा था। जिस पर जाने के लिए कुछ सीढ़ियों का ही सहारा लेना पड़ता है। इन्हीं सीढ़ियों के सहारे गाय ऊपर पहुंच गई। जहां से वह नीचे नहीं उतर सकी, हालांकि उसने नीचे कूदने का प्रयास किया।

लेकिन, दीवार ऊंची होने के कारण वह नीचे नहीं कूद सकी। किसान ने घर की छत पर गाय के चढ़ने की बात जब ग्रामीणों को बताई तो मौके पर भारी संख्या में भीड़ जमा हो गई। कड़ी मशक़्क़त के बाद गाय को से नीचे उतारा गया। गाय फिर से जंगल में चली गई।

Asia Cup: विराट कोहली केएल राहुल कुलदीप यादव ने पाकिस्तान को चटाई धूल