दक्षिण अफ्रीका ने वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा स्कोर बनाया, बने तीन शतक

World Cup 2023: वर्ल्ड कप 2023 का चौथा मैच दक्षिण अफ्रीका तथा श्रीलंका के बीच अरुण जेटली स्टेडियम दिल्ली में खेला गया| श्रीलंका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया| पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 428 रन बनाए| जोकि अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है| इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका के तीन बल्लेबाजों ने शतक ठोके और श्रीलंका के गेंदबाजों की जमकर कुटाई की| जवाब में श्रीलंका की टीम 44.5 ओवर में 326 रन ही बना सकी| एडन मार्करम को उनकी शानदार शतकीय पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया|

428 रन वर्ल्ड कप में सबसे बड़ा स्कोर

पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका की टीम को पहला झटका 10 रन के कुल योग पर लगा| जब तेम्बा बावूमा पांच रन बनाकर पेवेलियन लौट गए| इसके बाद क्विंटन डि काक तथा वेंडर दुसेन ने दूसरे विकेट के लिए 204 रन कीसाझेदारी कर टीम का स्कोर 30 ओवर में ही 200 रन के पार पहुंचा दिया| दोनों ने श्रीलंकाई गेंदबाजों की जमकर धुनाई की|

क्विंटन डिकॉक तथा वैंडर दुसेन के बाद एडन मार्करम ने शानदार पारी खेलते हुए 54 गेंद में ताबड़तोड़ 106 रन ठोक डालें| जिसमें उन्होंने 14 चौके और तीन छक्के लगाए| इनके अलावा हेनरिच क्लासेन ने 32 रन बनाए, जिसमें उन्होंने एक चौका और 3 छक्के लगाए| डेविड मिलर ने 21 गेंद में तीन चौके और दो छक्कों के साथ 39 रन की पारी खेलकर टीम का स्कोर 400 रन के पार पहुंचा दिया| दक्षिण अफ्रीका ने 428 रन बनाकर वर्ल्ड कप में सबसे बड़ा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड बना दिया|

श्रीलंका के लिए दिलशान मदुशंका ने दो विकेट अपने नाम किए| इसके अलावा कासुन रंजीता, माथीशा पथिराना तथा दुनिथ वलांगा को एक-एक विकेट मिला|

कुशल मेंडिस ने 42 गेंद में 76 रन बनाए

428 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम शुरुआत में ही लड़खड़ा गई| सलामी बल्लेबाज पाथुम निशांका बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए| कुशल परेरा भी कुछ खास नहीं कर सके और 7 रन के निजी स्कोर पर आउट हो कर चलते बने| कुशल मेंडिस ने 42 गेंद में 76 रन बनाए, जिसमें उन्होंने चार चौके और 8 छक्के लगाए| सदर समर विक्र्मा ने तीन चौके और एक छक्के के साथ 23 रन की पारी खेली| इसके बाद चरिथ असालांका तथा कप्तान दासुन सनाका के बीच छठे विकेट के लिए 82 रन की साझेदारी हुई|

चरिथ असालांका ने 65 गेंद में 79 रन बनाए, जिसमें उनके द्वारा लगाए गए 8 चौके और चार छक्के शामिल हैं| दासुन सनाका ने 62 गेंद में 68 रनका योगदान दिया, उन्होंने 6 चौके और तीन छक्के लगाए| कासून रंजीता ने चार चौके और एक छक्के के साथ 33रन की पारी खेली|

दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाज गेराल्ड कोटजी ने तीन विकेट झटके, जबकि केशव महाराज, कागिसो रबादा तथा मार्को जेनसन को दो-दो विकेट मिले| लुंगी नागिदी को भी एक विकेट लेने में सफलता मिली|