गणेश महोत्सव की तैयारी तेज, सात सितंबर को निकलेगी शोभायात्रा

SHRI GANESH CHATURTHI: गणपति बप्पा मोरिया की गूंज जल्द सुनाई देने वाली है। सात सितंबर से शुरू होने वाले गणेश महोत्सव के लिए मंदिरों में तैयारी चल रही है। ढवारसी में पिछले आठ वर्षों से श्री गणेश महोत्सव के अवसर पर शोभायात्रा निकाली जाती है। गणेश महोत्सव की तैयारियों को लेकर ढवारसी में रामलीला मैदान में एक बैठक आयोजित की गई। पं मनोज शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि हिंदू धर्म में गणेश चतुर्थी के त्योहार का खास महत्व है। ये पर्व बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है।

इस दौरान विघ्नहर्ता भगवान गणेश की विधिवत पूजा की जाती है। गणेश भक्त अपने घर में बप्पा की मूर्ति स्थापित करते हैं और उनकी सच्चे मन से पूजा और भक्ति करते हैं। बैठक में शोभायात्रा वाले मार्ग की साफ सफाई आदि पर चर्चा की गई। इस अवसर पर राहुल त्यागी, आदित्य त्यागी, सुधांशु सक्सेना, आलोक त्यागी, हनी सक्सेना, अमरीश त्यागी, लवली, रिंकू त्यागी आदि मौजूद रहे।

गणेश चतुर्थी के त्योहार का खास महत्व

  • गणपति बप्पा मोरिया की गूंज जल्द सुनाई देने वाली है।
  • सात सितंबर से शुरू होने वाले गणेश महोत्सव के लिए मंदिरों में तैयारी चल रही है।
  • ढवारसी में पिछले आठ वर्षों से श्री गणेश महोत्सव के अवसर पर शोभायात्रा निकाली जाती है।
  • गणेश महोत्सव की तैयारियों को लेकर ढवारसी में रामलीला मैदान में एक बैठक आयोजित की गई।
  • पं मनोज शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि हिंदू धर्म में गणेश चतुर्थी के त्योहार का खास महत्व है।
  • ये पर्व बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है।
  • इस दौरान विघ्नहर्ता भगवान गणेश की विधिवत पूजा की जाती है।
  • गणेश भक्त अपने घर में बप्पा की मूर्ति स्थापित करते हैं
  • और उनकी सच्चे मन से पूजा और भक्ति करते हैं।
  • बैठक में शोभायात्रा वाले मार्ग की साफ सफाई आदि पर चर्चा की गई।
  • इस अवसर पर राहुल त्यागी, आदित्य त्यागी, सुधांशु सक्सेना, आलोक त्यागी, हनी सक्सेना,
  • अमरीश त्यागी, लवली, रिंकू त्यागी आदि मौजूद रहे।